पंजाब के नवांशहर के बेहराम इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी सोनू को पुलिस ने काबू किया है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। एसएसपी एसबीएस नगर कुछ देर बाद मीडिया को जानकारी देंगे।