फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड, जालंधर में बीती रात हुई फायरिंग मामले में एक्शन

Sun, 01 Mar 2026 04:25 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अकेला था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
घर के बाहर पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पॉश एरिया माने जाने वाले मोता सिंह नगर इलाके में बीती रात उस समय दहशत फैल गई, जब वरदान आईवीएफ सेंटर से जुड़े डॉक्टर के घर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर मंड और थाना नंबर-6 के एसएचओ रविंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में हमलावर हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। वह पहले अस्पताल के नजदीक रुकता है, फिर घर के बाहर पहुंचकर एक के बाद एक चार गोलियां चलाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में भी इस तरह खुलेआम फायरिंग होगी तो कानून-व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अकेला था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे 24 घंटे पहले संतोकपुरा इलाके में भी एक डॉक्टर के घर के बाहर करीब 10 गोलियां चलाई गई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें