फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में खूनी संघर्ष: पड़ोसियों में विवाद...हथियारों से हमला कर व्यक्ति की कर दी हत्या, बचाने आया भाई भी गंभीर

Mon, 29 Sep 2025 05:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

गली में दो पड़ोसियों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हुआ। एक परिवार के लोगों ने दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (35) के तौर पर हुई है। घटना मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की है। 
विज्ञापन
हमले में व्यक्ति की गई जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हुआ है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। विवाद गली में बाइक खड़ी (पार्क) करने को लेकर हुआ था और फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (35) के तौर पर हुई है। घटना मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल खड़ी को लेकर हुए विवाद में करीब 10–12 हमलावर हथियारों के साथ एक परिवार पर टूट पड़े। आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार के घर का गेट तोड़ने की कोशिश की और जब परिवार के लोग बाहर आए तो उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई गंभीर जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बलजीत सिंह (35) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल संदीप सिंह का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

घायल संदीप सिंह ने बताया कि गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर उनके पड़ोसी अकसर गाली-गलौज करते थे। 25 सितंबर को गली में मोटरसाइकिल खड़ी थी और पड़ोसी की रेहड़ी मोटरसाइकिल से लग गई, जिस पर उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद बहसबाजी बढ़ी तो उनके पड़ोसी अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर हमला करने आ गए पहले गेट को तोड़ने की कशिश की जब बड़े बलजीत सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया। संदीप सिंह पर भी तलवार से हमला किया गया। बलजीत के सिर पर इतनी जोर से चोट की गई कि वह उठ नहीं पाए। परिवार के अन्य लोग भी बीच बचाव करने आए तो उन पर भी हमला कर दिया गया। संदीप का कहना है कि आरोपियों का इरादा उन्हें दोनों भाइयों को जान से मारने का था। मामूली विवाद के चलते उनके भाई की जान चली गई, जबकि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। संदीप ने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


धर्मकोट थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरमेल सिंह ने बताया कि झगड़े में संदीप सिंह और बलजीत सिंह पर तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दलजीत सिंह की मौत हो गई। संदीप सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें