फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की जगह बहा खून: राजपुरा में पानी को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा, दनादन चली गोलियां, व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Tue, 20 May 2025 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

दो पड़ोसी परिवारों के बीच पानी को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दनादन गोलियां चला दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पटियाला के राजपुरा की है। 
विज्ञापन
घायल व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला के राजपुरा में पड़ोसी परिवारों के बीच पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार एक-दूसरे खून के प्यासे बन गए। इसके बाद दोनों परिवारों में खून संघर्ष हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राजपुरा के गांव भोगला में सोमवार रात पानी की टूंटी का विवाद व्यक्ति की मौत के बाद थमा। पड़ोसियों के बीच सरकारी टूंटी लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गोली लगने से जगदीप सिंह, ज्योति और खुशवंत कौर घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
मृतक के रिश्तेदार दर्शन सिंह ने बताया कि नल के पानी को लेकर मामूली विवाद में पड़ोसी ने फायरिंग की। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके परिवार की दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी तक फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सरकारी अस्पताल राजपुरा की एसएमओ सोनिया जंगवाल ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट न होने के कारण मृतक अमरजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें