फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली चला रहे थे रैकेट: स्कूटी पर सवार थे दोनों... पुलिस ने रोका, तलाशी लेने पर वही मिला जिसका शक था

Wed, 18 Jun 2025 02:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में स्कूटी सवार जीजा और साली को पुलिस ने रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर पुलिस को उनसे जो मिला, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में जीजा और साली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा तस्करी मामलों में सास-बहू, दामाद-सास, जीजा-साला गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं अब जो मामला सामने आया है उसमें साली और जीजा पकड़े गए हैं। कपूरथला सीआईए स्टाफ टीम और थाना सुभानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हैरान की बात यह है कि महिला अपने जीजा के साथ मिलकर नशा तस्करी का धंधा कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन, स्कूटी, 1.04 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह और थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप ने बताया कि नशा तस्कर जीजा-साली को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


पहले मामले में थाना सुभानपुर के एएसआई सुखविंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गांव निजामपुर मोड़ पर नाकाबंदी किए हुए थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर एक युवक और महिला सवार हो आ रहे थे। उन्हें शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान गुरदीप सिंह उर्फ मंगा निवासी गांव बूट और निंदर कौर निवासी गांव तोती सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। तलाशी दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 4 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आपस में जीजा और साली हैं। इसके बाद दोनों के खिलाफ थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ के एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए गांव झल्ल ठीकरीवाल से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार आती दिखाई दी। कार में दो युवक सवार थे। वह पुलिस पार्टी को देख घबरा गए। कार चालक ने गाड़ी रोककर एकदम पीछे की तरफ मोड़ लिया और भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। कार सवार दोनों को काबू कर पूछताछ की गई, तो उनकी पहचान नवाब सिंह और लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। तलाशी दौरान उनके पास से 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त किया है। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें