फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत सागर डैम में मची अफरा-तफरी: झील में चलने वाली किश्ती में लगी आग, इधर-उधर भागने लगे पर्यटक, Video

Wed, 02 Jul 2025 04:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट के मिनी गोवा के पास रणजीत सागर डैम की झील में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झील पर चलने वाली बोट में अचानक आग लग गई। आग की लपटें की वजह से वहां धुआं फैल गया। यह देख वहां मौजूद पर्यटक इध-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
किश्ती में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में स्थित मिनी गोवा के पास रणजीत सागर डैम की झील में किश्ती को अचानक आग लग गई। आग की लपटों से झील में चारों तरफ धुआं फैल गया। इस दौरान कुछ समय में ही मिनी गोवा में अफरा-तफरी मच गई और वहां पर घूमने के लिए आए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही के किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने किश्ती में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना धारकलां के प्रभारी एसआई सरबजीत का कहना है कि किश्ती में एकदम से गैस भर जाने से आग लगी है। लेकिन, किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि घूमने आने वाले पर्यटकों की माने तो उनका कहना था कि पानी में चलने वाले सभी वाहनों की ठेकेदार को समय-समय पर जांच करवानी चाहिए ताकि किसी भी तरह का जानी नुकसान ना हो सके। अगर किश्ती में लोग मौजूद होते तो जानी नुकसान होना तय था। क्योंकि अगर लोग डर के मारे पानी में कूदते तो वैसे भी डूबने से उनकी जान जा सकती थी। भले ही उन्हें लाइफ जैकेट पहनाई हो। रोजाना सैकडों की तादाद में पर्यटक किश्ती और जैट स्की जैसे वाहनों जरिए पानी में घूमने जाते हैं। लेकिन, ठेकेदार को लोगों की जान-माल की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें