वापस ले ली गई थी सुरक्षा
रमन अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। सरकार ने कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात 14 गनर वापस ले लिए थे। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि चाहे उनकी पार्टी का नेता हो या काेई और, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक के समधी के यहां भी पहुंची टीम
विधायक अरोड़ा के समधी राजू मदान के बस्ती गुजा स्थित घर पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची। घर पर ताला लगा होने की वजह से विजिलेंस को लौटना पड़ा। इसके बाद एक टीम विधायक के पीए के यहां पहुंची और उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
विधायक के नेटवर्क में शामिल अफसरों को भी नहीं बख्शेंगे : सीएम मान
कोई भी अधिकारी या राजनेता, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराध के लिए बख्शा नहीं जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के नेटवर्क में नगर निगम के जो भी अधिकारी शामिल हैं, उन अफसरों को भी नहीं छोड़ेंगे। मीडिया से बातचीत में सीम भगवंत मान ने यहा बात कही। सीएम ने कहा कि किसी सत्ताधारी पार्टी का हिस्सा होना या विपक्षी दल से जुड़े होने से किसी अफसर या नेता को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी तरह की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।