फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कफन तैयार रख, जल्दी गिफ्ट भेजूंगा': AAP नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, घर पर हुई थी फायरिंग

Wed, 25 Feb 2026 04:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाब के फगवाड़ा में आप नेता गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। दलजीत राजू को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर ने मैसेज में लिखा कि कफन तैयार रख तूं। जल्दी गिफ्ट भेजूंगा।
विज्ञापन
आप नेता दलजीत राजू को धमकी मिली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं बीसी सैल दोआबा जोन इंचार्ज दलजीत राजू को एक बार फिर गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टरों ने पहले उनके फोन पर कॉल की। जब दलजीत राजू ने फोन नहीं उठाया तो दूसरी तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी भरा मैसेज वाट्सएप पर भेजा गया। इससे पहले भी दलजीत राजू को 17 जनवरी को धमकी वाले वॉयस मैसेज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


वाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में लिखा है कि अब सब काम छोड़कर तेरे पीछे हूं। तेरे घर में से किसी का भी नुकसान करूंगा। तेरे बारे में सबकुछ पता है। अब वेट नहीं करूंगा नुकसान ही करूंगा। तब देखूंगा कौन बचाएगा। पुलिस नहीं बचा सकती। तेरे पास सिक्योरिटी होगी। बाकि अब कोई फस गया उसका ही नुकसान करूंगा। कफन तैयार रख तूं। जल्दी गिफ्ट भेजूंगा।

गौरतलब है कि 26-27 नवंबर 2025 की दरमियानी रात को फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड में 'युद्ध नशे विरुद्ध' कोआर्डिनेटर व आप नेता दलजीत राजू के घर अज्ञात हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए 20–25 राउंड गोलियां चलाई थीं। इसके बाद 12 जनवरी को कपूरथला जिले के एसएसपी गौरव तूरा ने फगवाड़ा में एस सुधीर स्वीट्स की दुकान पर दावा किया था कि दलजीत राजू पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी कपूरथला के इस बयान के बाद भी दलजीत राजू को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


यूके के नंबर से आया मैसेज
सवाल ये भी है कि क्या पंजाब पुलिस का साइबर सेल अभी तक यह पता नहीं लगा पाया है कि धमकी भरे मैसेज कहां से और किसके द्वारा भेजे जा रहे हैं? दलजीत राजू को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के +447547362168 फोन नंबर से रात 9:16 से लेकर 9:31 बजे तक कई बार फोन किया गया और धमकी वाले मैसेज भी भेजे गए। 

लोगों में दहशत, नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या?
फगवाड़ा के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की जुबान पर बस केवल एक ही सवाल है कि जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता किससे सुरक्षा की उम्मीद रखे? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें