फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला: पांच आरोपी कोर्ट में पेश... उन गाड़ियों को भी लाया, जिनमें सवार थे शूटर, पिता बलकौर ने पहचाना

Fri, 17 Oct 2025 06:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

आखिरी सुनवाई के दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कोर्ट से अपील की थी कि अलग-अलग जेलों में बंद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाए। क्योंकि उनकी नजर कमजोर हो गई है और वह आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पहचान नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
Sidhu moosewala - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में शुक्रवार को मानसा जिला अदालत में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान पांच आरोपितों को पुलिस ने फिजिकली कोर्ट में पेश किया और मूसेवाला की हत्या के लिए शूटरों की ओर से इस्तेमाल की गई कोरोला और बोलेरो गाड़ी को भी अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में गवाही देने पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पेश किए गए आरोपियों की शिनाखत की। अदालत में मामले की सुनवाई अब 14 नबंवर को होगी।

विज्ञापन


बता दें कि पिछली सुनवाई में मानसा अदालत ने वारदात के समय उपयोग किए गए वाहनों और शूटरों को फिजीकली पेश करने का आदेश दिया था। आखिरी सुनवाई के दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कोर्ट से अपील की थी कि अलग-अलग जेलों में बंद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाए। क्योंकि उनकी नजर कमजोर हो गई है और वह आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पहचान नहीं पा रहे थे। इसके तहत पुलिस की ओर से सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में नामजद किए गए आरोपी प्रियाव्रत फौजी, कुलदीप कशिश, संदीप केकड़ा, दीपक मुंडी और बलदेव निक्कू को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। 

अदालत के आदेश पर शुक्रवार को मानसा के थाना सिटी-1 की पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय बोलेरो गाड़ी में प्रियाव्रत फौजी, कुलदीप कशिश, अंकित सिरसा और दीपक मुंडी सवार थे। वहीं, कोरोला गाड़ी में जगरूप रूपा और मनप्रीत कुस्सा सवार थे, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 मई 2022 की शाम को मानसा गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला को शूटरों की ओर से उस समय गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था, जब वे अपने दो दोस्तों के साथ थार गाड़ी में अपने किसी रिशतेदार को मिलने के लिए जा रहे थे। इस मामले में मानसा पुलिस ने करीब 39 व्यक्तियों को नामजद किया था जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतसर में जगरूप रूपा और मनप्रीत कुस्सा को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। मामले में कुल चार आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें