फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को अस्थिर करने की साजिश: आतंक का चरमपंथी माॅड्यूल खड़ा कर रही ISI, पंथ के नाम पर कर रहे गुमराह

Thu, 07 May 2026 11:12 AM IST
Nivedita मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बाॅर्डर स्टेट पंजाब सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के मद्देनजर बहुत संवेदनशील सूबा है क्योंकि तस्करी के साथ-साथ पाकिस्तान और खालिस्तानी समर्थक इस सूबे की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ी चुनाैती बने हुए हैं। 
विज्ञापन
अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एक बार फिर आतंक का चरमपंथी मॉड्यूल खड़ा करने की बड़ी साजिश चल रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इस माॅड्यूल के जरिये पंजाब की शांति को भंग कर सूबे को उसी दाैर में झोंकना चाहती है, जिसका दंश अस्सी और नब्बे के दशक में पंजाब झेल चुका है।
विज्ञापन


इस साजिश को पाकिस्तान की सरजमीं पर रचा जा रहा है जिसमें मलयेशिया, अमेरिका, कनाडा समेत अन्य देशों में बैठे खालिस्तानी पूरा समर्थन दे रहे हैं। ये विदेशी हैंडलर इस माॅड्यूल के लिए आईएसआई को पंजाब में ही स्थानीय नेटवर्क व फंड उपलब्ध करवा रहे हैं। विस्फोटक, हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार और उपकरण आईएसआई मुहैया करवा रही है।

पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया कि सूबे में आतंकियों और गैंगस्टरों के गठजोड़ का माॅड्यूल तो सक्रिय है ही मगर पिछले दिनों कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं जिसके बाद आईएसआई समर्थित खालिस्तानी कट्टरपंथी आतंकी मॉड्यूल भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्क्रिय लेकिन पुराना माॅडल है

ये माॅड्यूल नया नहीं है मगर फिलहाल निष्क्रिय चल रहा था क्योंकि अधिकतर खालिस्तानी कट्टरपंथी पाकिस्तान समेत अन्य देशों में शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं से ये कट्टरपंथी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पंथ के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के अफसर बताते हैं कि अब चूंकि पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान छिड़ा हुआ है। उनका नेटवर्क ध्वस्त किया जा रहा है, लिहाजा देश विरोधी ताकतों के लिए आतंकी-गैंगस्टर माॅड्यूल के जरिये अभी सूबे में दहशत फैलाना आसान नहीं है। इसी के चलते उन्होंने अब आतंक का कट्टरपंथी माॅड्यूल एक्टिव कर दिया है। पिछले दिनों शंभू-राजपुरा रेल ट्रैक धमाका और सरहिंद रेल ट्रैक धमाके को इन्हीं कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया था। अब जालंधर और अमृतसर में करवाए गए धमाकों के पीछे भी यही माॅड्यूल सामने आ रहा है।

कट्टरपंथी संगठनों का सहारा

विदेशों में बैठे खालिस्तानियों ने कुछ कट्टरपंथी संगठन बना रखे हैं जो पंथ विशेष की बातें कर खासकर किशोरों और युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये गुमराह कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ संगठनों को पंजाब पुलिस ने चिह्नित किया है। ये खालिस्तानी युवाओं व किशोरों को ऐसे संगठनों के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्माें को फाॅलो करने के लिए प्रेरित करते हैं और उसके बाद पंथ के नाम पर उनका ब्रेन वाॅश किया जाता है।

ट्रेनिंग के लिए भेजते हैं विदेश

पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पिछले दिनों काबू किए गए कुछ कट्टरपंथी आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ था पंजाब के युवाओं का ब्रेन वाॅश करने के बाद उन्हें सूबे में आतंकी घटनाओं के लिए तैयार किया जाता है। इसकी ट्रेनिंग व टास्क के लिए उन्हें मलयेशिया व अन्य देशों में सक्रिय खालिस्तानी समर्थकों के पास भेजा जाता है। उन्हें रुपयों का भी लालच दिया जाता है। इसके लिए कम पढ़े लिखे, अशिक्षित, बेरोजगार या कम आय वाले युवाओं को विशेष रूप से टारगेट किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें