कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चिंता जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया था, उसमें और वर्तमान लोकसभा की संरचना में काफी अंतर आ गया है। यह बदलाव महज चार महीनों में हुआ है।
विज्ञापन
#WATCH | Chandigarh: Congress MP Manish Tewari says, "There is a vast difference between the mandate the people gave in 2024 and the current composition of the Lok Sabha; this shift has occurred in just the last four months. Therefore, the core issue is that Parliament should set… pic.twitter.com/69xir1dVzh
सांसद तिवारी ने मांग की कि संसद को अन्य कार्यों को अलग रखकर देश को नये एंटी-डिफेक्शन कानून (दलबदल विरोधी कानून) की जरूरत पर गंभीर चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने कहा अवसरवादी राजनीति को पूरी तरह समाप्त करना होगा। साथ ही, सांसदों को अपनी वैचारिक या नीतिगत असहमति को संसद के अंदर और बाहर व्यवस्थित तरीके से व्यक्त करने का पर्याप्त स्थान भी मिलना चाहिए।