फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर: संगठन का किया विस्तार, इन्हें मिली जिलाध्यक्षों की जिम्मेवारी

Sun, 19 Jul 2026 10:39 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के प्रत्येक जिले में एक मजबूत, सक्रिय और जनकेंद्रित संगठन के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी तैयार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने संगठन विस्तार कर दिया है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को पंजाब के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए भाजपा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को निरंतर सशक्त कर रही है ताकि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक क्षेत्र तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और परिश्रम के बल पर संगठन को और मजबूत करेंगे। नव नियुक्त जिला अध्यक्षों में अमृतसर ग्रामीण-2 (मजीठा) से सरदार कंवर बीर सिंह मंजिल, अमृतसर शहरी से सलील कपूर, बरनाला से नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट से गौरव कक्कड़, फाजिल्का से सुखविंदर सिंह काका कंबोज, होशियारपुर ग्रामीण से योगेश सपरा, होशियारपुर शहरी से सतीश ठाकुर बावा, जालंधर शहरी से अशोक सरीन हिक्की, जालंधर ग्रामीण नॉर्थ से मनमीत सिंह विक्की, जालंधर ग्रामीण साउथ से जगबीर सिंह बराड़, कपूरथला से चेतन सूरी, लुधियाना शहरी से सुनील मौदगिल, श्री मुक्तसर साहिब से सतीश असीजा, रूपनगर (रोपड़) से अजय वीर सिंह लालपुरा, संगरूर-वन से मतिंदर सिंह व तरनतारन से सतनाम सिंह भुल्लर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के प्रत्येक जिले में एक मजबूत, सक्रिय और जनकेंद्रित संगठन के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें