सांसद चरणजीत चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वह सब कर रहे हैं जो उन्होंने नहीं करने का वादा किया था। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था। तीन साल हो गए और महिलाओं को एक भी पैसा नहीं मिला।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वह पंजाब और देश में हालात बिगाड़ना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ अपने वोटों की चिंता है, देश की कोई चिंता नहीं। बढ़ती अराजकता भी उन्हें परेशान नहीं करती।
विज्ञापन
चन्नी ने कहा कि केजरीवाल वह सब कर रहे हैं जो उन्होंने नहीं करने का वादा किया था। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था। तीन साल हो गए और महिलाओं को एक भी पैसा नहीं मिला। अब वे दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा कर रहे हैं। ये सब झूठे वादे हैं... अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े धोखेबाज हैं। चन्नी ने कहा कि शराब घोटाला देश के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है और यह दिल्ली और पंजाब में हुआ है। वे दिल्ली में चुनाव के लिए पंजाब के खजाने से पैसे लूट रहे हैं क्योंकि उन्हें कोई फंड या चंदा नहीं मिल रहा है।