फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को सफलता: गुमटाला चाैकी पर ग्रेनेड फेंकने के दो आरोपी काबू, एक हैंड ग्रेनेड और दो पिस्टल बरामद

Tue, 28 Jan 2025 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पकड़ा गया एक आरोपी बग्गा सिंह सरवण भोला का रिश्तेदार है। सरवण भोला, तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है। पंजाब पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी न केवल नशे के तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आतंकवाद के कनेक्शन का भी खुलासा करती है, जो पाकिस्तान से भारत में नशीली दवाओं के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद फैलाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित नशे के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह माॅड्यूल अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और सरवन भोला द्वारा संचालित था। इस नेटवर्क के दो संदिग्ध हैंडलरों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में आतंकी हमले के लिए बड़े लेवल पर फंडिंग कर रही है। गुमटाला ग्रेनेड हमले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बग्गा सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, पुलिस स्टेशन सिटी सिरसा हरियाणा और पुश्करण सिंह उर्फ सागर निवासी अमरकोट, थाना जंडियाला गुरु अमृतसर ग्रामीण के ताैर पर हुई है। ये दोनों नाै जनवरी 2025 को अमृतसर के गुमटाला पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल थे।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बग्गा सिंह सरवन भोला का रिश्तेदार है। सरवन भोला अमेरिकी तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है और वर्तमान में बठिंडा जेल में 532 किलोग्राम हेरोइन तस्करी मामले में बंद है। पुलिस की जांच के अनुसार, सरवन भोला ने बग्गा सिंह और पुश्करण सिंह को हैप्पी पासिया और पाकिस्तान स्थित हरविंदर रिंदा को सौंपा था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक हैंड ग्रेनेड और दो पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पंजाब में नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम पहलू साबित होगी। मामले में आगे की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि इन ऑपरेटिव्स से पूछताछ के बाद कई और कनेक्शनों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें