मोगा के मेन बाजार में शनिवार दोपहर ट्रैफिक जाम का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक कार चालक अपनी गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ी करके खरीदारी करने चला गया। इस लापरवाही के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब के मोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के एक कार को उठाकर सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। क्योंकि कार की वजह से वहां ट्रैफिक जाम लग गया था। कार मालिक कार को बीच सड़क पर खड़ी कर खरीदारी करने चला गया था।
विज्ञापन
मोगा के मेन बाजार में शनिवार दोपहर ट्रैफिक जाम का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक कार चालक अपनी गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ी करके खरीदारी करने चला गया। इस लापरवाही के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गाड़ी के पीछे नर्सिंग स्टूडेंट्स की बस आकर रुक गई। आगे रास्ता न मिलने के कारण बस करीब 30 मिनट तक जाम में फंसी रही और देखते ही देखते पीछे लगभग एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ती देख नर्सिंग स्टूडेंट्स ने बस से उतरकर आपसी सहयोग से कार को हाथों से उठाकर साइड में किया, जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच लड़के कॉलेज कि ड्रेस में कॉलेज की बस से उतरते हैं और सड़क पर खड़ी कार को हाथों से उठाकर सड़क किनारे लगा देते हैं। इसके बाद सभी लड़के फिर से अपनी बस में सवार हो जाते हैं। वहीं किसी ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए युवकों की तारीफ की जा रही है।