फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दरका पहाड़: लैंड स्लाइड की चपेट में आई कॉलेज बस, बच्चे थे सवार, मची चीख पुकार, दो घायल

Mon, 11 Aug 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में हो रही बारिश से पहाड़ दरक रहे हैं। सोमवार को पठानकोट-जालंधर एनएच पर लैंड स्लाइड की वजह से एक कॉलेज बस चपेट में आ गई। बस में कॉलेज के बच्चे सवार थे। 
विज्ञापन
भूस्खलन की चपेट में आई बस और बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने सोमवार को पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पंजाब के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। सीमावर्ती जिला पठानकोट में जोरदार बारिश से पहाड़ खिसक रहे हैं। कई जगह भू-स्खलन हुआ है। पठानकोट जिले के कई भागों में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में लैंड स्लाइडिंग हो रही है। सोमवार बारिश के दौरान सुबह करीब 8 बजे पठानकोट के साथ लगते क्षेत्र डमटाल की पहाड़ियों से भी एक बड़ी चट्टान गिर कर पठानकोट-जालंधर नेशनल नेशनल हाइवे पर आ गिरी। चट्टान की चपेट में एएंडएम कॉलेज की बस और मोटरसाइकिल सवार दो लोग आ गए। बस में कॉलेज स्टूडेंट सवार थे। चट्टान बस से टकराते ही बस मे सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। वहीं बाइक सवार दोनों लोग चपेट में आने से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पहाड़ का मलबा गिरते देख वहां से गुजर रहे लोग सहम गए और भाग कर सुरक्षित जगह पहुंचकर खुद को बचाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) टीम को दी और उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि बस हादसाग्रस्त हो कर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। राहत की बात यह रही कि बस सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि बस क्षतिग्रस्त हुई है। 

वहीं जांच में सामने आया कि उक्त कॉलेज की बस का फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था। ऐसे में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर उन्हें इस खटारा बस में ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एसएसएफ के कांस्टेबल मनिंद्र सिंह ने बताया कि उनको जैसे ही लैंड स्लाइडिंग की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पहाड़ के दरकी चट्टान की चपेट में आने से कॉलेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं जिनको दूसरी बस से स्कूल कालेज भेजा गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बरसात के मौसम में ध्यान पूरा ड्राइविंग पर हो ताकि किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें