मौसम विभाग ने अगले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह व शाम की ठंडक बनी रहेगी।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर, पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। 6.5 ड़िग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह व शाम की ठंडक बनी रहेगी। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। पंजाब में सबसे अधिक 29.5 डिग्री का अधिकतम पारा पटियाला का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
अमृतसर का अधिकतम पारा 27.5 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 28.8 डिग्री, पठानकोट का 27.0 डिग्री, फाजिल्का का 28.1 डिग्री, रोपड़ का 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), लुधियाना का 13.0 डिग्री, पटियाला का 12.1 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), बठिंडा का 8.6 डिग्री (सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे) व रूपनगर का 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।