फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक पर सीएम मान का बयान: पहले भी लीक हुआ है एग्जाम, ये केंद्र की असफलता

Sun, 26 Jul 2026 03:48 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीएम मान ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा जेन-जी ने आखिकार हठी सरकार को झुका दिया।
विज्ञापन
नीट एग्जाम पास करने वाले छात्रों को सम्मानित करते सीएम मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम भगवंत मान ने पंजाब के 882 छात्रों को नीट परीक्षा पास करने पर जीरकपुर में सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान नीट पेपर लीक को लेकर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा यह पहली बार नहीं है जब नीट का पेपर लीक हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार नीट का पेपर लीक हो रहा है। उन्होंने कहा ये केंद्र सरकार की असफलता है।  सीएम मान ने कहा कि साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा केवल दो बार नकल की शिकायत आई थी। 10 मिनट पेपर शुरू होने के बाद नकल करने व करवाने वाले लोग पकड़े गए हैं। कुल 21 लोगों को पकड़ा गया है। सीएम मान ने कहा पंजाब शिक्षा में 27वें नंबर पर था जब हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया तो अब नंबर 1 पर आ गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम मान ने कहा जेन-जी ने केंद्र की हठी सरकार को झुका दिया है। 

पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मैं उन बच्चों के बीच खड़ा हूं जिन्होंने नीट परीक्षा पास की और कल मैं उन बच्चों के बीच खड़ा था जिन्होंने नीट पेपर लीकर करने वालों को निपटा दिया। 
विज्ञापन


 शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि मेरे काम को सिर्फ आप बच्चे जज कर सकते हो। नीट के कितने बच्चों ने परीक्षा पास की कोई डाटा नहीं है। पहले 80 बच्चे जहां नीट परीक्षा उत्तीर्ण करते थे लेकिन आज 800 बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण कर रहे हैं। अकाली दल का 10 साल का राज रहा है। पंजाब पर उड़ता पंजाब फिल्म बनी। हमारी सरकार में नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हम शिक्षा में पहले नंबर आ गए हैं। हमने शिक्षा में केरल को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें