फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फर्जी वीडियो मामले पर बोले सीएम मान, ये मैं नहीं; मेरे जैसा दिखने वाला कोई एक्टर

Thu, 18 Jun 2026 05:18 PM IST
शाहिल शर्मा अम उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

फर्जी वीडियो मामले में सीएम मान ने गुरुवार को वीडियो जारी किया। उन्होंने फॉरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा मेरे खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई है। 
विज्ञापन
सीएम मान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा  वायरल वीडियो में मैं नहीं, मेरे जैसा दिखने वाला कोई एक्टर है। सीएम मान ने कहा  फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच हुई  है। इनमें से एक भी फ्रेम मुझसे मेल नहीं खाता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा मुझे बदनाम करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई है।  उन्होंने डीजीपी को साजिशकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन




सीएम मान ने किया तकनीकी विश्लेषण
वहीं, सीएम मान ने तकनीकी विश्लेषण को लेकर बयान देते हुए कहा फॉरेंसिक जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया है।  वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच हैं। वहीं, सीएम की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। वहीं, शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी बड़ा अंतर सामने आया है। 
विज्ञापन


आप के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात 
वहीं, फर्जी वीडियो मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के डीजीपी से फर्जी वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा, वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीजीपी से मुलाकात की।
विज्ञापन

वहीं, मामले को लेकर  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का भी बयान आया है उन्होंने कहा, "दुख की बात है कि आज कोई अकाल तख्त को चुनौती दे रहा है। उन्होंने कहा सीएम को अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा देकर अकाल तख्त के सामने पेश होना चाहिए।"

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें