फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: जम्मू से लाए जा रहे आरोपियों ने की फरार होने की कोशिश, पुलिस की फायरिंग में दो घायल

Thu, 18 Jun 2026 01:03 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में पांच दिन बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जम्मू पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू के जंगलों में छिपे दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जम्मू से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। इसी दाैरान आरोपियों ने रास्ते में भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन





विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस की टीम जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार आर्यन, सन्नी मेहरा और उनके एक अन्य साथी को जम्मू से चंडीगढ़ लेकर आ रही थी।

सुबह करीब 4:30 बजे धनास में कालीबाड़ी मंदिर के पास आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर फायरिंग करनी पड़ी।

पुलिस की गोली आर्यन और सन्नी मेहरा के पैर में लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में ले लिया।



गौरतलब है कि 13 जून को सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल में दिनदहाड़े कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी की और जम्मू-कश्मीर में अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

क्या बोले आईजी  

आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा को कल शाम को जम्मू से पकड़ा गया था। उन्हें सुबह चंडीगढ़ लाया जा रहा था। धनास के जंगल एरिया में अचानक पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस दाैरान दोनों शूटरों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने शूटर्स पर चार गोलियां चलाई। दो गोली दो शूटर्स के पैर में लगी। पुलिस पर भी आरोपियों ने दो राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन

मुख्य शूटरों तक पहुंचने की कड़ी बने सांबा के तीन साथी

सेक्टर-11 हत्याकांड में मुख्य शूटरों तक पहुंचने से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से तीन संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया था जिनकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर ही जांच आगे बढ़ी और मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ।

सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीमों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से सांबा में छापा मारकर अजय कुमार, ओमकार और विवेक मेहरा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। 

जांच में सामने आया है कि तीनों का मुख्य शूटरों से लगातार संपर्क था। वारदात से पहले और बाद में इनके बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हत्या की साजिश, हथियार उपलब्ध कराने और आरोपियों को भगाने में इनकी क्या भूमिका रही। 

बता दें कि 13 जून को सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आने पर पुलिस की टीमें जम्मू, सांबा और राजौरी में लगातार दबिश दे रही थीं।

गिरफ्तार आरोपियों में सांबा निवासी अजय कुमार प्लंबर का काम करता है, जबकि ओमकार ऑटो चालक है। ओमकार का नाम पहले कठुआ के राजबाग क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में भी सामने आ चुका है। तीसरा आरोपी विवेक मेहरा जम्मू का रहने वाला है और सांबा के चकमंगा गांव में अपने मामा के घर रहकर मीट की रेहड़ी पर काम कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीनों की गिरफ्तारी से हत्याकांड की कई अहम कड़ियां जुड़ी हैं। मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश जारी है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें