फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में सीएम मान: सिलिकॉन वैली यूनिवर्सिटी का दौरा किया, मोहाली में स्थापित करेंगे शोध केंद्र

Mon, 08 Dec 2025 06:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान के बाद दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। साउथ कोरिया में सीएम मान का आज दूसरा दिन है।
विज्ञापन
साउथ कोरिया में सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान के बाद दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। साउथ कोरिया में सीएम मान का आज दूसरा दिन है। वह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पहुंचे, जहां उन्होंने देवू ई एंड सी, जीएस ईएनसी और नोंगशिम के साथ अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इजी ऑफ डूइंग बिजनेस पर कोरियन कंपनियों के साथ राउंडटेबल लंच में शामिल हुए। वहां उन्होंने पंग्यो टेक्नो वैली का दौरा भी किया। इसके बाद देर शाम केडीआईए के साथ बैठक भी की। रात को मुख्यमंत्री भगवंत मान भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे। 

विज्ञापन




सीएम मान ने वहां से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में सिलिकॉन वैली से मशहूर यूनिवर्सिटी का दौरा किया, जो उच्च स्तरीय तकनीकी शोध और विकास का प्रमुख केंद्र है। यहां विभिन्न कंपनियों में 83000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कंपनियों ने अपना स्टार्टअप शुरू करते हुए 165 बिलियन यूएस डॉलर प्रॉफिट कमाया है। यहां 1178 कंपनियां ने काम शुरू किया था। सीएम मान ने कहा कि यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों के साथ इसी तरह का एक शोध केंद्र मोहाली में स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें