फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम मान की दाखा में चुनावी रैली, मंच से भाजपा-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना; कही ये बात

Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

2027 के चुनावी रण में भगवंत मान ने दाखा से हुंकार भारी। उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस दौरान दाखा से पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कंवल नयन सिंह कंग भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
सीएम मान की दाखा में चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को दाखा विधानसभा क्षेत्र के गांव हांस कलां में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया है। आगामी चुनाव में पार्टी दोबारा सत्ता में आने पर और अधिक जनहितकारी योजनाएं शुरू करेगी। उन्होंने गांव के विकास के लिए पंचायत को 51 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। सभा में दाखा से पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कंवल नयन सिंह कंग भी मौजूद रहे।

अकाली-भाजपा गठबंधन पर बोला हमला 
मुख्यमंत्री ने लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अकाली-भाजपा गठबंधन को पंजाब में नशे और नौजवानों की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पच्चीस साल तक सरकारी खजाने का इस्तेमाल अपने घर भरने के लिए किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेता अब राजनीतिक फायदे के लिए एक मंच पर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किकली और तीर चलाने के अंदाज से बांधा समां
अपने चिरपरिचित अंदाज में मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कई हल्के-फुल्के और हास्यपूर्ण राजनीतिक कटाक्ष किए। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को कभी चुटकुलों तो कभी विरोधियों पर व्यंग्य के जरिये खूब हंसाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने पुराने राजनीतिक दलों को आजमा लिया है और अब जनता उनके पुराने तौर-तरीकों को दोबारा स्वीकार करने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान होशियारपुर में होने वाले खेल आयोजन ''''खेडां वतन पंजाब दियां'''' का भी जिक्र किया। भाषण के आखिर में उन्होंने किकली सुनाकर और तीर चलाने का अंदाज दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। उनके इस अंदाज पर सभा में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। उन्होंने हांस कलां की पंचायत को भरोसा दिया कि गांव के विकास के लिए भविष्य में भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ग्रांट उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें