फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम मान ने आंनदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट का किया शिलान्यस, पहले चरण पर 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sun, 05 Oct 2025 10:46 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

Punjab News: आंनदपुर साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को हैरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया। इसके पहले चरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंनदपुर साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को हैरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया। इसके पहले चरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार इस प्रोजेक्ट के माध्यम से गुरु नगरी को न सिर्फ धार्मिक रूप से, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाना चाहती है। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार पंज तख्त साहिबान को रेल मार्ग के जरिए जोड़ने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। साथ ही राज्य सरकार आनंदपुर साहिब-माता नैना देवी रोपवे पर जल्द ही काम शुरू करने लिए भी जोरदार ढंग से पैरवी करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में भी माथा टेका।

विज्ञापन


मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में ही खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। इस नगरी को वाइट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। पूरी नगरी में सफेद संगमरमर का प्रयोग होगा, ताकि यह नगरी शांति, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक बन सके। प्रोजेक्ट के तहत गुरु नगरी में 6 विशाल द्वार बनाए जाएंगे, जो पंजाब की संस्कृति, विरासत, सिख इतिहास और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गुरबाणी से प्रेरित होंगे। हर गेट का नाम सिख इतिहास से जुड़ा होगा।

शिक्षकों का अगला बैच नवंबर में जाएगा फिनलैंड : मान
सीएम मान ने एक कार्यक्रम में 71 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भी किया। मान ने कहा कि 234 प्रिंसिपलों और शिक्षा अधिकारियों ने सिंगापुर में विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त की है। 152 मुख्य शिक्षकों ने आईआईएम अहमदाबाद में एडवांस्ड कोचिंग प्राप्त की है और 144 प्राइमरी शिक्षकों ने फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी में विशेष शिक्षा प्राप्त की है। अब शिक्षकों का अगला बैच नवंबर महीने में शिक्षा के लिए फिनलैंड जाएगा। मान ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान कर हम राष्ट्र निर्माता के रूप में उनकी भूमिका को स्वीकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें