फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक: समापन अवसर पर पहुंचे सीएम मान, बोले-  बैलगाड़ियों की दौड़ पंजाब की विरासती पहचान

Thu, 19 Feb 2026 10:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक के समापन अवसर पर वीरवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान खास तौर पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे पंजाब की वह विरासती पहचान है, जिसके बिना ‘रंगला पंजाब’ की कल्पना असंभव है।
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक का वीरवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले खेल महोत्सव में दर्शकों ने पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़, बाजीगरों के करतब और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों में शिरकत की। एक और वादा पूरा करते हुए 13 साल बाद बैलगाड़ियों की ऐतिहासिक दौड़ फिर आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे पंजाब की वह विरासती पहचान है, जिसके बिना ‘रंगला पंजाब’ की कल्पना असंभव है।

विज्ञापन


बैलगाड़ी दौड़ में कुलवंत सिंह ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी। रेशम सिंह दूसरे, गुरविंदर सिंह तीसरे, सुखराज सिंह चौथे और महिंदरपाल सिंह पांचवें स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजेताओं को सम्मानित किया। 

पुरुष हॉकी मुकाबले में कुरूक्षेत्र की टीम विजेता बनी, जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने ट्रॉफी अपने नाम की। रस्साकशी में खोसा कोटला (मोगा) की टीम अव्वल रही। दो हजार मीटर साइकिल रेस में पुरुष वर्ग में कुवरप्रीत सिंह और महिला वर्ग में प्रीती ने जीत दर्ज की। हाईजंप में बलजीत सिंह और डोली, जबकि 200 मीटर दौड़ में हरजीत सिंह व रिशिता विजेता रहे। विजेताओं को ट्रॉफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें