फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में सीएम मान: टोक्यो में आज उद्योगपतियों से मुलाकात, जापान के शीर्ष निवेश संस्थानों से मान की मीटिंग

Tue, 02 Dec 2025 02:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 के दौरे पर जापान गए हैं। आज टोक्यो में सीएम मान उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का उद्देश्य जापान के उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 
विज्ञापन
टोक्यो में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 दिन के लिए पंजाब दौरे पर हैं। सीएम मान आज टोक्यो में उद्योगपतियों से पंजाब में निवेश को लेकर मुलाकात करेंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री मान टोक्यो के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन सहित जापान के शीर्ष निवेश संस्थानों से भगवंत मान आज मीटिंग करेंगे। एशियन इंडस्ट्री, यामाहा मोटर, और होंडा मोटर के साथ पंजाब में इंडस्ट्रियल निवेश व सहयोग पर बैक-टू-बैक बैठकें करेंगे। जेआईसीए साउथ एशिया डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल से इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर अहम चर्चा भी करेंगे। जापान सरकार के उप-उद्योग मंत्री कोमोरी ताकुओ से मुख्यमंत्री मान की मुलाकात होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मान फूजित्सू लिमिटेड के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें