फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सीएम मान: कल होगी हाई लेवल मीटिंग, सभी विभागों के सचिव रहेंगे मौजूद

Thu, 11 Sep 2025 05:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य कारणों के चलते छह दिन से फोर्टिस मोहाली में भर्ती मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फोर्टिस मोहाली से डिस्चार्ज होने जाने के बाद सीएम मान चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचे हैं। बीमार होने के चलते मान छह दिन से फोर्टिस में भर्ती थे। उन्हें बीते शुक्रवार रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। उनके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी सीएम से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। 

अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। अपने आवास पर पहुंचते ही सीएम मान ने बाढ़ राहत कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। बाढ़ राहत कार्यों को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई गई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में सभी विभागों के सेक्रेटरी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी जिलों के डीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में जुड़ेंगे। पानी उतरने के बाद सफाई और अन्य राहत कार्यों की योजना के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन

 

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जब अस्पताल में भर्ती थे तो तबीयत खराब होने के बावजूद प्रदेश में बाढ़ जैसी आपदा के बीच उनका जज्बा कम नहीं हुआ। बीमार होने के बाद भी वे पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते नजर आए थे। अस्पताल में ड्रिप लगी होने के बाद भी सीएम मान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बाढ़ प्रभावित लोगो के हित में कई फैसले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें