फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: थानों में दो साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे मुंशी, परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर होगी पदोन्नति

Tue, 18 Mar 2025 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी पुलिसकर्मी लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहकर विभागीय कार्यप्रणाली को प्रभावित न कर सके।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पुलिस थानों में तैनात मुंशी (एमएचसी) अब दो साल से ज्यादा एक ही स्टेशन पर नहीं टिक पाएंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर डीजीपी ने हाई लेवल मीटिंग में लिया। 
विज्ञापन


प्रदेश के सभी एसएसपी और एसएचओ की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर ही एसएसपी और एसएचओ रैंक के अधिकारियों को पदोन्नति और अन्य बड़ी जिम्मेदारियों के लिए चुना जाएगा। 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी पुलिसकर्मी लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहकर विभागीय कार्यप्रणाली को प्रभावित न कर सके। अगर कोई अधिकारी इन आदेशों का पालन नहीं करता तो उन पर कार्रवाई होगी। बीते वर्ष 18 जून को पंजाब के 10 हजार पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें