फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: क्या है क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट?, आप सरकार ने कंपनी को दिया काम

Mon, 23 Dec 2024 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी के तहत 66 प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। यह सभी प्रोजेक्ट एक साल में लगकर तैयार होंगे। इसके लिए पंजाब सरकार ने एक कंपनी के साथ 25 सालों के लिए करार किया है। 
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की आप सरकार ने क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर नई पहल की है। ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी के तहत प्रदेश में दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में 66 प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। जिनसे 264 मेगावाट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन होगा। सरकार की तरफ से क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए बिड दी थी, जिसमें 28 कंपनी ने भाग लिया था। बिड के जरिये वीपी सोलर जेनरेशन कंपनी को यह प्रोजेक्ट मिला है। वीपी सोलर जेनरेशन प्रदेश भर में 264 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए कुल 66 प्रोजेक्ट लगाएगी। 

विज्ञापन


इस संबंध में कैबिनेट मंत्री व आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंजाब को खुशहाली की तरफ ले जाने के लिए क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट किया जा रहा है। सूबे में लगने वाले 66 प्रोजेक्ट जो हर हर प्रोजेक्ट चार मेगावाट के होगा। इसके लिए जलालाबाद बेस्ड कंपनी वीपी सोलर जेनरेशन को चुना गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन अरोड़ा ने बताया कि सोलर प्लांट्स के जरिये लगभग 400 एमयू बिजली का उत्पादन होगा। सोलर प्लांट्स से 1056 करोड़ का निवेश होगा। दो रुपये 38 पैसे पर यूनिट के हिसाब से 25 सालों के लिए यह प्रोजेक्ट उक्त कंपनी को दिया गया है। यह अब तक का सबसे कम रेट का पावर परचेज एग्रीमेंट है। इससे पंजाब में कृषि सब्सिडी बिल में सालाना 176 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह प्रोजेक्ट 31 दिसंबर 2025 तक लगकर तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें