फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फरीदकोट में लूट की वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, 5 आरोपियों को हथियारों समेत दबोचा

Sat, 01 Aug 2026 05:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

लूट की वारदात में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने छापा मारकर सभी आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट जिला पुलिस ने संभावित लूट की वारदात को समय रहते नाकाम करते हुए पांच युवकों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गैंग गांव मेहमुआना के पास सुनसान इलाके में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर सभी आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमोहनजीत सिंह उर्फ महक, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, मोहितप्रीत सिंह उर्फ मोहित, राजविंदर सिंह उर्फ राजू और हरमेल सिंह के रूप में हुई है। 

तलाशी के दौरान इनके पास से एक कृपाण, एक गंडासा, दो कापे और लोहे की पाइप बरामद हुई। सभी के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस रिमांड में खुलाया होगी की आरपियों ने पहले कितनी घटनाओं को अंजाम दिया। डीएसपी ने कहा इस बार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें