प्रेमी पर फायरिंग के बाद युवती ने किया सुसाइड
लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर में सोमवार आधी रात एक खौफनाक वारदात के बाद 23 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती ने अपने प्रेमी पर फायरिंग की घटना के बाद सुसाइड कर लिया। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक पर फायरिंग करवाई थी।
पढ़ें पूरी खबर
पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत
गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव नूरपुर माछीवाड़ा निवासी राजू को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार रात ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत के बाद उसे पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से मौत की वजह ब्लड प्रेशर कम होना बताई जा रही है, लेकिन हिरासत के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात एएसआई तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।
पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी
चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों को मूल वेतन का 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 60 प्रतिशत था। वित्त विभाग की ओर से तीन नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
फतेहगढ़ साहिब में नकली देसी घी बरामद
खाद्य सुरक्षा विभाग और खमाणों पुलिस ने रविवार रात बिलासपुर रोड स्थित एक किराये के मकान में चल रही नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया। मौके से टीम ने 2 क्विंटल 86 किलो तैयार नकली देसी घी बरामद किया। इसके अलावा 6 क्विंटल वनस्पति घी, 4 क्विंटल रिफाइंड तेल, पैकिंग मशीनें, खाली डिब्बे, रैपर और सील लगाने वाली मशीनें भी जब्त की गईं।
पढ़ें पूरी खबर