फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबर को केंद्र ने किया खारिज, कहा-पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध

Wed, 25 Mar 2026 12:58 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईरान-इजरायल तनाव के बाद सिलिंडर बुकिंग के लिए 21 दिन का नियम लागू किया था, जिसे बाद में शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन कर दिया गया था।  
विज्ञापन
गैस सिलेंडर के लिए लोगो की लंबी कतार। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही कमी के बीच, भारत में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए नई गाइडलाइन की खबरों को केंद्र ने खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है, जिसके बाद अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुक करवाने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। फरीदकोट की गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो का सिलिंडर अब 45 दिन बाद ही बुक करवाने की अनुमति होगी। वहीं, सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग की अवधि को बढ़ा दिया गया है। एक सिलिंडर वाले उपभोक्ता अब 25 दिन बाद बुकिंग कर सकेंगे, जबकि दो सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं को 35 दिन का इंतजार करना होगा।

वहीं बुधवार को सरकार ने एलपीजी बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरों को फर्जी बताते हुए कहा है कि नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समयसीमा पहले की तरह लागू है, साथ ही देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन


इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईरान-इजरायल तनाव के बाद सिलिंडर बुकिंग के लिए 21 दिन का नियम लागू किया था, जिसे बाद में शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन कर दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें