चंडीगढ़ जिला अदालत ने सिलसिलेवार हत्यारे मोनू कुमार को मलोया निवासी 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह उसकी तीसरी उम्रकैद है।
इससे पहले एमबीए छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी उसका दोष सिद्ध हो चुका है। एक अन्य हत्या का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।