फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: पंजाब के मुख्य सचिव पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, अमृतसर में 20 किलो हेरोइन बरामद

Tue, 27 Oct 2026 05:24 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब में बकाया डीए पर हाईकोर्ट सख्त। अमृतसर में बरामद हुई 20 किलो हेरोइन। पंजाब विधानसभा के बाहर आप-कांग्रेस में भिड़ंत। हॉकी में मलेशिया ने चीन को हराया। मोगा फायरिंग केस में परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें।
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया डीएम मामले को लेकर हाईकोर्ट सख्त हो गया है। कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अमृतसर में पुलिस ने 20 किलो हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें। 
विज्ञापन


Trending Videos

पंजाब में बकाया डीए पर हाईकोर्ट सख्त
पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते के बकाये से जुड़े मामले में आदेशों का पालन न किए जाने पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने अपने आदेशों का पालन न करने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने मुख्य सचिव को एक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि हाईकोर्ट के निर्देशों को लागू क्यों नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर में बरामद हुई 20 किलो हेरोइन 
अमृतसर जिला देहात पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है। यह हैंडलर अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने और उन्हें संगठित नेटवर्क के जरिये आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने में मदद करता था। विदेश में बैठे तस्करों की ओर से हथियार और हेरोइन की यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा पार से भिजवाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब विधानसभा के बाहर आप-कांग्रेस में भिड़ंत
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सुखपाल सिंह खैरा के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक को विधानसभा में प्रवेश नहीं दिए जाने के विरोध में पार्टी विधायकों ने प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में मीडिया को बयान देने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। इससे विधानसभा परिसर में तनाव बढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर

मलेशिया ने चीन को हराया 
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के साथ मंगलवार को ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में मलेशिया और चीन के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 5-4 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, शाम को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मोगा फायरिंग केस में परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की घटना में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों ने अंतिम संस्कार करवाने से इनकार कर दिया। परिवारों ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रशासन अब अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें