फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल: PHD स्काॅलर की करंट लगने से माैत, भड़के छात्रों ने तोड़े वीसी ऑफिस के शीशे

Tue, 28 Jul 2026 01:50 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा की माैत के बाद पीयू में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति रेवाड़ी के ककराला (हरियाणा) की रहने वाली थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में बवाल हो गया।
विज्ञापन




विज्ञापन


हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।



छात्रा की माैत से भड़के विद्यार्थियों ने पीयू के वीसी आफिस के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी वीसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 



सभी छात्र संगठनों ने मिलकर वीसी कार्यालय के बाहर गेट तोड़ दिए हैं। चारों तरफ वी वांट जस्टिस के नारे लगाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले साल भी इस तरीके की घटना हुई थी जिसमें एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी।

 

परिजन सीबीआई जांच की मांग पर अड़े 
जानकारी के मुताबिक मृतका के चाचा अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं, माता-पिता को ज्योति के अस्पताल में भर्ती होने की ही जानकारी दी गई है। परिजनों ने करंट लगने से मौत पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा बिना सही कारणों की जांच के हम शव को नहीं जाएंगे। मृतका घर की बड़ी बेटी थी और उसका एक छोटा भाई है। मौके पर पीयू के सभी वार्डन और मृतक छात्रा के विभाग के प्रभारी मौजूद हैं। परिजन सीबीआई की जांच मांग पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

छात्रों ने तोड़े वीसी ऑफिस के शीशे - फोटो : संवाद
कुलपति के इस्तीफे की मांग
घटना को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के नेता गौरववीर सोहल ने पीयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा वे एक बच्चे की जान पर सौदेबाजी और मोलभाव में लगे हुए हैं। हम कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं वे इस घटना के जवाबदेह हैं। एक युवती, एक मां की बेटी, जिसकी अगले साल शादी होने वाली थी, उसकी जान चली गई। हम आज ही कुलपति का इस्तीफा चाहते हैं। अगर पूरे देश के छात्र पेपर लीक के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने को मजबूर कर सकते हैं, तो कुलपति भी इससे अछूता नहीं है। हम आज ही कुलपति का इस्तीफा चाहते हैं। वहीं, देर रात के समय पीयू वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने वीसी ऑफिस के शीशे तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें