फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Airport: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, ऑपरेशन सिंदूर के बाद किया गया था बंद

Mon, 12 May 2025 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सात मई को भारतीय वायु सेना ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया था, जिसके बाद अगली सूचना तक सभी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
सुनसान पड़ा चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से सामान्य नागरिक उड़ान संचालन के लिए खोल दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़ समेत कई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया था। भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मिसाइल हमलों के बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके चलते उत्तरी और पश्चिमी भारत के 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इन बंद एयरपोर्ट्स में चंडीगढ़ शामिल था।

यह भी पढ़ें: India Pak Tension: मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से पीछे हटा पाक, एस-400 मिसाइल सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर का हीरो
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक और चौकी बना दी थी। यह चौकी एयरपोर्ट के पास बहलाना में बनाई गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र थाने से सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा दो एएसआई और 15 सिपाहियों को बहलाना चौकी में तैनात किया गया है।  
विज्ञापन




शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए 100 मीटर पहले पुलिस ने विशेष बैरिकेड लगाकर सील कर दिया था। पुलिस ने हवाई अड्डे की तरफ वाले सभी मार्गों को रोक दिया था। किसी भी व्यक्ति को बैरिकेड से आगे नहीं जाने दिया जा रहा  था। एयरपोर्ट के आसपास बसे गांवों के लोगों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें