युवाओं के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप के कई विधायक पहुंचे। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब के युवाओं ने निर्वाचन कार्यालय पंजाब के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
रोष मार्च निकाल चुनाव कार्यालय को घेरने के लिए आगे बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। युवाओं के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप के कई विधायक पहुंचे। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
इस दाैरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश का युवा और मतदाता, ज्ञानेश कुमार की वजह से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ज्ञानेश कुमार ने पीएम मोदी के कहने पर पूरे देश के मतदाता के साथ गद्दारी की है। ऐसे गद्दार ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने के लिए देश का युवा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रहा है मगर एक प्रदर्शन को रोकने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा शक्ति प्रदर्शन किया हुआ है। यह देश में पहली बार हुआ है कि कुछ युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए सारी सरकार अपनी शक्ति प्रदर्शन पर उतर गई है। चंडीगढ़ में भी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के लिए युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है और आम आदमी पार्टी इस प्रदर्शन का समर्थन करती है।