सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर बाद 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सेशन-1 में हिस्सा लिया। इसमें से 95.70 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जिनमें से 95.70 प्रतिशत सफल रहे हैं। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर लुधियाना रीजन को देशभर में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ उमंग एप पर भी देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही स्कूल प्रिंसिपल्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल स्तर पर भी टॉपर्स घोषित न करें। हालांकि, लुधियाना के कई स्कूलों ने बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए स्कूल बुलाना शुरू कर दिया है।
इस वर्ष सीबीएसई ने पहली बार कक्षा 10वीं की परीक्षा डबल बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की। पहला बोर्ड एग्जाम जो अनिवार्य था, 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। वहीं, दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा जो पूरी तरह से वैकल्पिक रहेगा।
विज्ञापन
सेशन-2 परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम तीन विषयों में सुधार का अवसर दिया जाएगा। वहीं, दो विषयों में असफल विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें सेशन-2 परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। यदि कोई छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे वर्ष 2027 में मुख्य परीक्षा देनी होगी।
इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में देशभर से 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग जारी कर रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।