फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर में मकान का लेंटर गिरा, चार मजदूर दबे; तीन को रेस्क्यू किया, एक को बचाने का प्रयास जारी

Wed, 15 Apr 2026 06:36 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में निर्माधीन मकान का लेंटर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। तीन मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी एक मजदूर मलबे के नीचे दबा है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रा है। 
विज्ञापन
जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गोलूका मोड़ के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नए मकान का लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लेंटर भरभरा कर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में तीन मजदूरों को निकाल लिया गया, लेकिन एक मजदूर अभी भी मलबे में दबा हुआ है। जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मची हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें