पंजाब की दाना मंडियों में कैलिब्रेट मीटर लगाए जाएंगे। यह फैसला पंजाब के आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कैबिनेट मंत्री खुड्डियां व भुल्लर के साथ हुई बैठक में लिया गाय है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धान की खरीफ खरीद सीजन से पहले सुचारु खरीद कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अध्यक्षता वाली मंत्रियों की समिति ने मंगलवार को फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन, पंजाब के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी जायज मांगों व समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कालड़ा मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्रियों ने सभी मांगों और मुद्दों को ध्यान से सुना और समाधान का भरोसा दिया। एसोसिएशन की मुख्य मांग पर चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि नमी के माप को मानकीकृत करने के लिए सभी अनाज मंडियों में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना द्वारा कैलिब्रेट किए गए नमी मीटर लगाए जाएंगे।
एसोसिएशन ने यह भी अनुरोध किया कि धान की फसल में नमी के प्रबंधन के लिए कंबाइन से कटाई का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया जाए। मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि सीजन शुरू होने से पहले मंडियों में सफाई, पीने का पानी, शेड, बिजली समेत सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
इस दौरान एसोसिएशन ने हाल ही में मंडी मजदूरी दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी डॉ. बसंत गर्ग (प्रबंधकीय सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण), रामवीर (सचिव, पंजाब मंडी बोर्ड), सोनाली गिरी (एमडी, पनसप), वरिंदर कुमार शर्मा (निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले) व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।