12,581 गांवों में बुनियादी ढांचे के लिए बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब पहल
इसी तरह बजट में बुनियादी ढांचे के लिए बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब पहल की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए कुल 3,500 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब का विकास हमारे गांवों के बदलाव के बिना अधूरा है। अगले दो वर्षों में राज्य भर के सभी 12,581 गांवों में बुनियादी ढांचे के उत्थान के लिए काम करेंगे।
गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर
इसी तरह बजट में सरकार सभी टूटे हुए ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण करने जा रही है, जो हमारे दूर-दराज के गांवों को एक-दूसरे और पास के कस्बों और शहरों से जोड़ेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक वर्ष के बाद एक भी लिंक रोड टूटी हुई न रहे। इसे हासिल करने के लिए हम कुल 18,944 किलोमीटर ग्रामीण लिंक रोड का निर्माण और अपग्रेडेशन की जाएगी। इससे यात्रा का समय कम होगा, हमारे कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में तेजी आएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण और अपग्रेडेशन कार्यक्रम पर 2,873 करोड़ खर्च किए जाएंगे।