फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरे बीएसएफ जवान की मौत: पानी की मोटर से सिर टकराया, हेरोइन की खेप की सर्च में चला रहे थे अभियान

Tue, 08 Jul 2025 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि खेत में पाकिस्तानी ड्रोन ने हेरोइन की खेप आसमान से फेंकी है। बीएसएफ जवानों ने खेत में सर्च अभियान चलाया हुआ था। खेत में जब सर्च अभियान चल रहा था तभी बीएसएफ जवान डालू राम चौधरी (51 साल) वासी बाड़मेर, राजस्थान का पांव फिसल गया और वह ट्यूबवेल वाले कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट स्थित गांव जल्लोके में कुएं में गिरने से एक बीएसएफ जवान की माैत हो गई। बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि खेत में पाकिस्तानी ड्रोन ने हेरोइन की खेप आसमान से फेंकी है। बीएसएफ जवानों ने खेत में सर्च अभियान चलाया हुआ था। खेत में जब सर्च अभियान चल रहा था तभी बीएसएफ जवान डालू राम चौधरी (51 साल) वासी बाड़मेर, राजस्थान का पांव फिसल गया और वह ट्यूबवेल वाले कुएं में गिर गया। कुएं के अंदर लगी पानी की मोटर से उसका सिर टकराया और सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात 9:30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें