फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम रूठी रहो...: सरकारी दफ्तर में पत्नी संग थिरके बीपीईओ सस्पेंड, सालगिरह पर लगाए थे ठुमके; Viral Video

Wed, 13 Aug 2025 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा के बाघापुराना कस्बे के बीपीईओ ने अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह पर सरकारी दफ्तर में ठुमके लगाए थे। अब वीडियो वायरल होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
मोगा के बीपीईओ का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के कस्बा बाघापुराना के बीपीईओ ने अपने दफ्तर में पत्नी के साथ हिंदी गाने में डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद बाघापुराना में तैनात ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (बीपीईओ) देवी प्रसाद को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना की कार डिवाइडर से टकराई, गंभीर घायल; दिल्ली से लाैट रही थीं

वहीं देवी प्रसाद ने बताया कि यह वीडियो 25 जुलाई का है। उनकी शादी की सालगिरह पर बच्चों के कहने पर वीडियो बनाई गई थी। उस समय पंचायत चुनाव के कारण वह बाघापुराना में ही थे और परिवार उनके पास आ गया था। बच्चों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी, जो बाद में वायरल हो गई।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ शिकायत विभाग को भेज दी है। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री से पिछली सेवाओं को देखते हुए पुनर्विचार की अपील की।
विज्ञापन




वहीं जिला प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मंजू भारद्वाज ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने देवी प्रसाद को सस्पेंड कर नोटिस जारी कर दिया है और मामले की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें