हाई कोर्ट को यह धमकी भरा कॉल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया था। कॉल के तुरंत बाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल मिला है। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की PCR गाड़ी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, हाई कोर्ट को यह धमकी भरा कॉल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया था। कॉल के तुरंत बाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना के कारण हाई कोर्ट में कामकाज प्रभावित हुआ है और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।