फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ब्लास्ट: पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पूरे शहर में अलर्ट, Video

Wed, 01 Apr 2026 05:35 PM IST
Ankesh Kumar संदीप खत्री, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाह ब्लास्ट हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा दफ्तर के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : करुण शर्मा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यालय में हैंड ग्रेनेड फेंकने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोग बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है। 



विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस घटना को लेकर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि शाम करीब 5 बजे हमें सूचना मिली कि सेक्टर 37 में भाजपा दफ्तर के पास धमाके की आवाज सुनी गई। हमारी टीमें यहां पहुंच गईं और पहली नजर में ऐसा लगता है कि यहां एक छोटा, देसी किस्म का बम फेंका गया था। एनआईए, एफएसएल, चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच और क्राइम सेल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हम जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें