फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर मिला युवती का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले तेजधार हथियार के निशान

Thu, 22 Oct 2026 07:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर

सार

निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर युवती का शव मिला है। युवती के गले पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवती का मिला शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर-चंडीगढ़ हाईवे पर गुरुवार को गांव छावनी कलां के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बजवाड़ा निवासी करीब 20 वर्षीय नूर के रूप में हुई है। युवती के गले पर तेजधार हथियार से किए गए गहरे कट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गांव छावनी कलां के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर युवती का शव मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई। युवती के गले पर गहरे कट के निशान होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही घटना से संबंधित अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल, युवती की मौत के कारणों और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें