पंजाब के बठिंडा के गांव जीदा में जोरदार दो धमाके हुए हैं। धमाकों की आवाज पूरे गांव में गूंज उठी। लोगों ने जैसे ही आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया। धमाकों से दो लोग जख्मी हुए हैं। दोनों ब्लास्ट एक ही घर के भीतर हुए हैं।
गांव जींदा में एक ही घर में सुबह और शाम के वक्त हुए दो अलग अलग धमाकों से हड़कंप मच गया है। इस धमाके की सूचना पुलिस को दूसरे दिन मिली। पहला धमाका सुबह हुआ, जिसमें 19 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह घायल हो गया। शाम के समय जब गुरप्रीत के पिता जगतार सिंह सफाई करने गए तो उसी कमरे में दोबारा धमाका हो गया। जिसमें पिता भी मामूली जख्मी हो गए।
इस घटना का पता थाना नेहियांवाला पुलिस को एक निजी अस्पताल के माध्यम से वीरवार की सुबह मिली। सूचना मिलते ही खुद एसएसपी अमनीत कोंडल पुलिस फोर्स समेत गांव जींदा पहुंचे। पुलिस की टीमों के साथ फोरेसिंक टीम ने भी जांच शुरू कर दी। गुरप्रीत सिंह कानून की पढाई करता है। वह ज्यादातर घर में ही रहता है।
एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक गुरप्रीत सिंह आनलाइन एप के माध्यम से मंगवाए गए किसी केमिकल से प्रयोग कर रहा था, घमाका तभी हुआ। उन्होंने कहा कि जांच के लिए सेना की आवश्यकता पड़ी तो वह भी ली जाएगी। एसएसपी ने बताया कि युवक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना नेहियांवाला में केस दर्ज किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार आनलाइन ढंग से कहीं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां तो युवक के संपर्क में नहीं थीं। युवक को अगले एक दो दिन में पंजाब से बाहर जाना था। सूत्रों का कहना है कि युवक के मोबाइल से पाकिस्तान और पंजाब से बाहर के संपर्क मिले तो वो कहीं स्लीपर सेल के तौर पर तो नहीं तैयार किए जा रहे हैं। एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि टीम धमाकों की हरेक एंगल से जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जांच में खुलासा होगा कि दोनों बलास्ट केमिकल या बारूद से हुए है।