फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक गुलजार के गांव पहुंचे भाजपा नेता: आप कार्यकर्ताओं पर लगाया हमला करने का आरोप, क्या बोले ढिल्लों?

Thu, 10 Sep 2026 09:14 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी का शासन गुंडागर्दी का शासन बन गया है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी गाड़ी को रोककर हम पर हमला किया गया।
विज्ञापन
मृतक गुलजार के घर पहुंचे बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री के कार्यक्रम में नशे से संबंधित सवाल पूछने के बाद कुछ लोगों के दबाव में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले मृतक गुलजार सिंह के गांव तुरबंजारा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब वरिष्ठ भाजपाई नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, विधायक व पूर्व कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव में उनकी गाड़ी रोककर हमला किया है, जबकि आप नेताओं का कहना है कि भाजपाइयों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नहीं, बल्कि ग्रामीणों ने खदेड़ा है। वीरवार को भाजपा नेता मृतक गुलजार सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे।

ढिल्लों ने कहा, गांव में पहुंचने से पहले ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर लामबंद होकर उनका जमकर विरोध किया। ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी का शासन गुंडागर्दी का शासन बन गया है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी गाड़ी को रोककर हमला किया गया। यह हमला उन पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे भी हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन इस दौरान महज 100 मीटर आगे खड़ा होकर तमाशा देख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया बोले- ग्रामीणों ने किया विरोध
संगरूर के तूरबंजारा गांव में गुलजार सिंह की मौत के मामले में पहुंचे भाजपा नेताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का ग्रामीणों ने घेराव किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने भाजपा की राजनीतिक कोशिश को नकार दिया। आप नेता बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दुखी परिवार की पीड़ा का सम्मान किए बिना वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मौत और किसी परिवार के दुख को राजनीतिक तमाशा बनाने की राजनीति कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

आयोग की टीम परिजनों से मिली
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) की टीम ने तुरबंजारा पहुंचकर दिवंगत गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। टीम ने सरकार और जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई और परिवार को दी जा रही सहायता का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने बताया कि परिवार ने अब तक की कार्रवाई और मिल रही मदद पर संतोष जताया। परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा जारी किया जा चुका है। एक सदस्य को नौकरी देने का भी भरोसा दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हैं। एडीजीपी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी जांच कर रही है।

कार्रवाई की मांग
गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर भी कांग्रेसी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि गुलजार ने मौत से पहले गांव के सरपंच और एक मंत्री को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। रंधावा ने इसी आधार पर सरपंच और मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी व मंत्री पद से हटाने की मांग की। इस मामले में कांग्रेसियों ने राज्यपाल से शिकायत भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें