फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस का बड़ा आरोप: गैंगस्टरों से मिले हैं बॉर्डर रेंज के पुलिस अफसर, राज्यपाल को दी शिकायत

Thu, 10 Sep 2026 08:32 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

 राज्यपाल से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा कि वह यह आरोप पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा रहे हैं। यदि उनके आरोप गलत साबित होते हैं तो पंजाब के डीजीपी उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल को शिकायत देते चन्नी, रंधावा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और गैंगस्टर नेटवर्क पर कांग्रेसी सांसदों ने पंजाब पुलिस को निशाने पर लिया है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बॉर्डर रेंज के पुलिस अधिकारियों पर गैंगस्टरों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की गहन जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह सामने आ सके कि वे किन लोगों के संपर्क में रहे हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, रंधावा समेत अन्य सांसदों व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिकायत की है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद रंधावा ने कहा कि वह यह आरोप पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा रहे हैं। यदि उनके आरोप गलत साबित होते हैं तो पंजाब के डीजीपी उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद राजनीतिक बयानबाजी करना नहीं, बल्कि पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाना है।

 
विज्ञापन

रंधावा ने विशेष रूप से डेरा बाबा नानक और बटाला से स्थानांतरित हो चुके कुछ डीएसपी समेत बॉर्डर रेंज में तैनात रहे पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के फोन रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गैंगस्टरों से उनका कोई संपर्क था या नहीं। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरों से धमकियां और फिरौती की कॉल पाने वाले आम लोगों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही जबकि गैंगस्टरों के परिवारों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्थायी डीजीपी की जरूरत है, तभी कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें