दीवार से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
इधर, अबोहर के सीतो रोड पर पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका चालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार संजय मित्तल निवासी उत्तम विहार कॉलोनी अबोहर अपनी कार से घर लौट रहा था। सीतो रोड पर पहुंचे तो अचानक 2 मवेशी लड़ते हुए उनकी गाड़ी के आगे आ गए। मवेशियों को बचाते हुए उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। गाड़ी के एयर बैग खुल गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। गौरतलब है कि पशुओं के कारण होने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है। अबोहर में हर रोज इस तरह की घटनाएं आम हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं और बहुत से लोग अपनी कीमती जान भी गंवा चुके हैं।