फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में छाए पंजाब के गतकेबाज, छत्तीसगढ़ में जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Mon, 13 Oct 2025 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया (एनजीएआई) की ओर से छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पंजाब के गतकेबाजों ने ओवरऑल चैंपियन बन गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता रहे।
विज्ञापन
पंजाब की गतका चैंपियन टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया (एनजीएआई) की ओर से छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पंजाब के गतकेबाजों ने ओवरऑल चैंपियन बन गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता रहे।

विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान पंजाब ने दमदार मुकाबलों और बेहतरीन तकनीकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा और उत्तराखंड के खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और पंजाब और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा, गतका केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह भारत की गौरवशाली मार्शल विरासत का एक हिस्सा है जो अनुशासन, साहस और आत्म-संयम सिखाता है।
विज्ञापन


वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गतका खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सम्मान और टीम वर्क भारत के प्रत्येक युवा एथलीट के लिए एक मिसाल कायम करता है।

इस अवसर पर नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, एशियाई गतका फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य और न्यू गतका खेल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के सभी राज्यों में गतका की पहुंच को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

पंजाब महिला गतका टीम। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के रमनदीप को मिला होनहार खिलाड़ी का खिताब 
इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। जूनियर गतका स्टार का पुरस्कार चंडीगढ़ के सतवंत सिंह खालसा को और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार चंडीगढ़ की सुनेहा को मिला। सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार रमनदीप सिंह पंजाब को मिला। छत्तीसगढ़ की डिंपल कुमारी को सर्वश्रेष्ठ गतका-सोटी खिलाड़ी और हरियाणा के जसकीरत सिंह को सर्वश्रेष्ठ फरी-सोटी खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। उत्तराखंड के जगजोत सिंह को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज और महिला वर्ग में पंजाब की इशप्रीत कौर को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें